शादी के बाद भी प्रेमिका को नहीं भूला प्रेमी, दोनों ने खाया जहर, अपनी जीप से हॉस्पिटल लाई लखनऊ पुलिस

लखनऊ। कई सालों के प्रेम संबंध में खुद को कामयाब न होते देख एक युवक और युवती ने जहर खा लिया। युवक की कहीं शादी हो चुकी थी, बावजूद इसके वह उक्त युवती को नहीं भूला। वह उसी से मिलने आ जाया करता था। घरवालों को दोनों की अवैध रिलेशनशिप पर एतराज था। आखिर में दोनों ने मरने का निश्चय कर लिया। लखनऊ के मलिहाबाद में इन प्रेमी-प्रेमिका दोनों ने जहर खा लिया। उनकी ​तबियत बिगड़ने लगी। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां से दोनों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

love couple ate poison in lucknow, hospitalized

संवाददाता के अनुसार, मलिहाबाद के मान खेड़ा गांव निवासी सुनील कुमार मौर्य पुत्र गुरु चरण अपनी ही रिश्तेदारी संडीला थाना के पंजाबी खेड़ा गांव निवासिनी मीना काल्पनिक नाम के साथ लंबे अरसे से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लगभग 1 वर्ष पूर्व सुनील की शादी मलिहाबाद के भोगलामऊ गांव से हुई थी। बावजूद इसके सुनील का मीणा के प्रति प्रेम पहले जैसा ही बरकरार रहा और मीना भी साथ रहने पर अड़े रही।

बीते सोमवार को सुनील मीना को लेकर कहीं चला गया था तो मीना के पिता ने खोज-बीन के बाद मंगलवार को संडीला थाने में सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। जानकारी में तो यह भी आया है की गुरुवार को दोनों मलिहाबाद तहसील के आसपास देखे गए, लेकिन बाद में प्रेमी युगल ने कहीं आस-पास जहर खा लिया। मलिहाबाद कोतवाली की पुलिस उन्हें इलाज के लिए अपनी जीप से स्थानीय सीएससी में लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करते हुए दोनों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+