यूपी के 40 मतदान केंद्रों में होगी लाइव वेबकास्टिंग

मुख्य चुनाव अधिकारी उमेश सिन्हा ने आईएएनएस को बताया कि 40 संवेदनशील मतदान केंद्रों को लाइव वेबकास्टिंग के लिए चुना गया है, जिसमें से 20 शहरी और 20 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। वेबकास्टरों को मतदान से पहले एक सप्ताह का प्रशिक्षण और दिशानिर्देश दिए जाएंगे, जो चुनाव आयोग के राज्य मुख्यालय से जारी किए जाएंगे।
जानिये यूपी में कब कहां मतदान
सिन्हा ने कहा कि चयनित 40 मतदान केंद्रों में वेब कैमरे मतदान से तीन दिन पहले लगाए जाएंगे, जिसका परीक्षण जल्द किया जाएगा। लाइव वेबकास्टिंग के अलावा मतदान केंद्रों में मतदान प्रक्रिया की रिकॉर्डिग भी की जाएगी।
सिन्हा ने कहा, "रिकॉर्डिग की एक डीवीडी तैयार की जाएगी और रिकॉर्ड में रखी जाएगी और मतदान प्रक्रिया को लेकर किसी तरह की शिकायत मिलने पर इससे मदद ली जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications