बसंत पंचमी पर बदला मौसम, यूपी के इन जिलों में बारिश की चेतावनी
Weather Forecast Today: लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के जालौन, इटावा, औरैया, कानपुर देहात व शहर के साथ उन्नाव, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा, महोबा में अगले तीन घंटों के दौरान कई जगह पर बिजली गिरने के दौरान गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही झांसी, ललितपुर जिले और आसपास के क्षेत्र में भी पानी बरस सकता है। इन सभी जगह पर गरज के साथ हल्की बारिश होगी। दोपहर में एक बजे के बाद से इन जगहों पर मौसम बदलेगा।

भारत के उत्तरी हिस्से में बार बार बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के अन्य हिस्सों के मौसम में इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत से लेकर दक्षिण और मध्य भारत के कई हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान है। उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ बारिश को लेकर प्रशासन भी सतर्क है। हिमाचल प्रदेश से लेकर जम्मू-कश्मीर तक बर्फबारी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
उत्तर प्रदेश की बात करें तो पिछले तीन-चार दिनों से तेज धूप के कारण मौसम में गरमाहट आ गई है, लेकिन बसंत पंचमी की सुबह से ही मौसम ने करवट ले ली है। आसमान में बदली छा गई है। बुंदेलखंड के साथ ही कानपुर और पास के जिलों में मौसम काफी बदलेगा। यहां पर बिजली गिरने के साथ ही गरज के साथ तेज बौछार भी पड़ेंगी। बता दें, सोमवार को दिल्ली में सुबह हल्का कोहरा छाये रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सुबह 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यूपी की राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस जबकि प्रयागराज का न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान मुजफ़्फरनगर में 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
-
Aaj Ka Mausam: असम-हिमाचल समेत 11 राज्यों में Rain Alert, किसानों के लिए एडवाइजरी जारी, IMD ने क्या कहा? -
Weather Today: सावधान! अगले 24 घंटे 11 राज्यों पर भारी,आंधी-तूफान और बारिश का टॉर्चर, पढ़ लें IMD की चेतावनी -
गोंडा में दुखद घटना: बिजली का तार गिरने से व्यक्ति की मौत -
Delhi Weather: बारिश गई, अब गर्मी का कहर शुरू, 40 जाएगा पारा, घर से निकलने से पहले देखें वेदर रिपोर्ट -
Delhi Weather: बारिश पर लगा ब्रेक, अब शुरू होगा गर्मी का असली टॉर्चर! अगले 5 दिनों में कितना खौफनाक होगा पारा -
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच'












Click it and Unblock the Notifications