काले कोट वाले का काला कारनामा: छेड़खानी का विरोध करने पर 3 लोगों को मारी गोली, 1 मरा

Lawyer fires at three in Lucknow, one dead
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीती रात एक वकील ने पड़ोस में ही रहने वाले एक परिवार के तीन लोगों को गोली मार दी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक की हालत गम्भीर बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक दिनेश यादव ने बताया कि यह घटना गोमती नगर के विशाल खंड में हुई। वकील रामनरेश पांडेय ने अपने पड़ोसी उमाशंकर, उनकी पत्नी मिथिलेश और उनके बेटे अंकुर को गोली मार दी।

घायल उमाशंकर की बेटी स्वाति ने पुलिस को बताया कि वकील ने उन्हें गाली दी। वह हमेशा ही उसे परेशान करता था। जब इसका विरोध करने के लिए अंकुर उसके सामने गया तो उसने उसे गोली मार दी। गोली अंकुर के सीने में लगी और वह वहीं गिर गया। पुलिस के मुताबिक गोली की आवाज सुनकर जैसे ही अंकुर के माता-पिता बाहर आए, हमलावर वकील ने उनपर भी गोली चला दी।

इस घटना के बाद पड़ोसी तुरंत घायलों को लेकर अस्पताल गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी पिस्तौल जब्त कर ली है। पुलिस के अनुसार, घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां अंकुर की हालत गम्भीर बनी हुई है। जानकारी ये भी मिल रही है कि अंकुर की मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+