कानून मंत्री बृजेश पाठक की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, पूरे परिवार को किया गया होम क्वारंटाइन

लखनऊ। कोरोना वायरस संक्रमण के मामले उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ते जा रहे है। पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 2983 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, अब इस वायरस के जद में योगी सरकार के कई मंत्री भी आ चुके है। हाल ही में कानून मंत्री बृजेश पाठक की कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बृजेश पाठक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। इससे पहले बृजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद पूरा परिवार होम क्वारंटाइन हो गया था।

Recommended Video

      Uttar Pradesh के Law Minister Brajesh Pathak को हुआ Corona, हुए होम क्वारंटीन | वनइंडिया हिंदी
      Law minister Brijesh Pathak found coronavirus positive

      ट्वीट कर खुद दी जानकारी
      योगी सरकार में कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने खुद ट्वीट कर कोरोना संक्रमित पाए जाने की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'कोरोना के प्रारंभिक लक्षण लगने पर डॉक्टरों के परामर्श पर कराई गई कोविड-19 की जांच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अतःविगत दिनों मेरे संपर्क में आने वाले लोगों से अनुरोध है कि कृपया सरकार द्वारा निर्धारित कोविड-19 की गाइडलाइंस के अनुसार स्वयं को क्वारंटाइन कर जांच कराने का कष्ट करें।'

      Law minister Brijesh Pathak found coronavirus positive

      योगी सरकार के आठ मंत्री हुए कोरोना संक्रमित
      इससे पहले जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह कोरोना पॉजिविट पाए गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ सरकार के अब तक आठ मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके है। बीते महीने खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। कोरोना संक्रमित मंत्रियों की सूची में जय प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह, धर्म सिंह सैनी और चेतन चौहान के नाम भी शामिल हैं। कोरोना महामारी की वजह से रविवार को यूपी की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का निधन हो गया। वह योगी आदित्यनाथ सरकार में प्राविधिक शिक्षा मंत्री थीं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+