लालू का जादू यूपी में, अब छठ पूजा को घोषित किया गया सरकारी अवकाश
लखनऊ। बिहार चुनाव के नतीजों ने किस कदर देश की राजनीति की दिशा को बदल कर रख दिया है, इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव को छठ पूजा के लिए सरकारी अवकाश घोषित करना पड़ गया है।

उत्तर प्रदेश में कल यानि 17 नवंबर को छठ पूजा के चलते सार्वजनिका अवकाश घोषित किया गया है। आपको बता दें कि यह वर्ष का सातवां सार्वजनिक अवकाश होगा। यहां गौर करने वाली बात यह है कि यह अवकाश उन्हीं विभागों के कर्मचारियों को दिया जायेगा जिनके यहां छह दिन का वीकेंड होता है।
छठ पूजा बिहार में मनाया जाने वाला काफी लोकप्रिय और पारंपरिक पर्व है। बिहार में पहले से ही छठ पूजा के मौके पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जा चुका है।
लेकिन जिस तरह से उत्तर प्रदेश में बिहार कीनिवासियों संख्या है और साथ ही उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में छठ पूजा मनाने वाले लोगों को लुभाने के लिए अखिलेश यादव ने यह अहम कदम उठाया है।
छठ पूजा के मौके पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने के पीछे कई राजनैतिक दल इसे राजनीति से जो़ड़ रहे हैं। वर्ष 2017 में होने वाले उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव को साधने की सियासत अभी से शुरु हो चुकी है।
ऐसे में देखने वाली बात यह है कि बिहारी प्रभाव को उत्तर प्रदेश में भुनाने में कितना सफल होंगी। जिस तरह से बिहार में लालू प्रसाद यादव का जादू सर चढ़कर बोला उससे यह कहना गलत नहीं होगा कि उत्तर प्रदेश में भी सपा सरकार लालू इंपैक्ट को भुनाने की कोशिश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications