Lakhimpur kheri incident: हिरासत में लिए गए अखिलेश यादव, समर्थकों ने घेरे पुलिस की गाड़ी

लखनऊ, 04 अक्टूबर: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखीमपुर खीरी जाने से रोका गया, जिसके बाद वह अपने घर के बाहर ही धरने पर बैठ गए। उनके साथ राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव भी मौजूद हैं। अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि मरने वाले किसानों के परिजनों को 2 करोड़ रुपए और सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए।

lakhimpur kheri incident sp chief Akhilesh Yadav House Arrest In Lucknow

अंग्रेजों से ज्यादा भाजपा जुल्म कर रही है: अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों पर अंग्रेजों से ज्यादा भाजपा जुल्म कर रही है। बीजेपी सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। सरकार नहीं चाहती कि कोई राजनीतिक नेता वहां जाए। अखिलेश ने पूछा कि क्या छुपा रही है सरकार? यह सरकार किसानों पर जिस तरह का अत्याचार कर रही है, उस तरह के अत्याचार अंग्रेज भी नहीं करते।

लखीमपुर खीरी में क्या हुआ ?

दरअसल, उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को लखीमपुर खीरी में आयोजित कुश्ती कार्यक्रम में आना था। उनके पहुंचने से पहले किसान, कृषि कानून के विरोध में काले झंडे लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। आरोप है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे अशीष मिश्रा और उसके समर्थकों ने प्रदर्शन कर रहे किसानों पर गाड़ियां चढ़ा दीं। इससे बाद गुस्साए किसानों ने दो गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। इस पूरे मामले में अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हिंसा की खबर के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी अपना लखीमपुर दौरा रद्द कर दिया था।

क्या बोले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ?

इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ने कहा कि किसानों के रूप में उपद्रवी तत्वों ने पूरा हंगामा किया। उन्होंने कहा, ''किसानों के बीच छिपे हुए कुछ उपद्रवी तत्वों ने उनकी (भाजपा कार्यकर्ताओं) गाड़ियों पर पथराव किया, लाठी-डंडे से वार करने शुरू किए। फिर उन्हें खींचकर लाठी-डंडों और तलवारों से मारापीटा, इसके वीडियो भी हमारे पास हैं।'' बताया जा रहा है कि इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उनके बेटे आशीष मिश्रा पर भी एफआईआर दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक, धारा 302 , 147, 148, 149, 120बी, 289, 6 धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। हालांकि, पुलिस के अधिकारी अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+