लखीमपुर खीरी मामले में यूपी पुलिस ने की पहली गिरफ्तारी
लखनऊ, 7 अक्टूबर: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में शुक्रवार उत्तर प्रदेश पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बवाल मामले में यह पहली बार है जब पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी की है। यूपी पुलिस ने लवकुश और आशीष पांडेय को गिरफ्तार किया है।

इसके पहले आईजी रेंज लखनऊ लक्ष्मी सिंह ने बताया था कि दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिए गए लोगों ने इस मामले में तीन अन्य लोगों की भूमिका की पुष्टि की है, जिनकी मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी (आशीष मिश्रा) को पूछताछ के लिए समन भेजा जा रहा है। पुलिस को घटनास्थल से खाली कारसूतस भी मिले हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच की जाएगी।
लखीमपुर खीरी में क्या हुआ था ?
3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन कर रहे किसानों को तेज रफ्तार गाड़ी ने रौंद दिया था। घटना में चार किसानों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग मारे गए। इनमें दो बीजेपी कार्यकर्ता, एक ड्राइवर और एक पत्रकार शामिल है। किसानों का आरोप है कि गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा ने किसानों को गाड़ी से कुचला, जबकि अजय मिश्रा और उनके बेटे ने आरोपों को निराधार बताया है। इस मामले में आशीष मिश्रा के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस का कहना है कि आशीष मिश्रा को पूछताछ के लिए समन भेजा जाएगा।
Recommended Video
'जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होगी, नहीं मिलेगा न्याय'
प्रियंका गांधी ने ट्वीट में कहा, ''सभी पीड़ित परिवारों का कहना है कि उन्हें न्याय तब मिलेगा जब केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी होगी और हत्यारों की गिरफ्तारी होगी।'' इससे पहले प्रियंका ने कहा था, अभी तक न्याय नहीं मिला, न्याय कैसे मिलेगा अगर वे गृहराज्य मंत्री रहेंगे। ये सब उनके अंडर आता है न। जबतक वे बर्खास्त नहीं होंगे निष्पक्ष जांच कौन करेगा? तीनों परिवारों ने एक ही बात कही कि मुआवजे से मतलब नहीं है, हमें न्याय चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications