Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लखीमपुर खीरी केस: आईजी लक्ष्मी सिंह बोलीं- आशीष मिश्रा की तलाश जारी, जल्द होगी गिरफ्तारी

लखनऊ, 7 अक्टूबर: लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद भी मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस बीच आईजी रेंज लखनऊ लक्ष्मी सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की तलाश जारी है। उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया है, जनता से इस पर सबूत भेजने की अपील की है। बता दें, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। बहराइच के जगजीत सिंह की ओर से दर्ज एफआईआर में लिखा है कि आशीष मिश्रा ने किसानों को गाड़ी से कुचला था और फायरिंग भी की थी।

lakhimpur kheri case IG Lucknow Range Laxmi Singh says soon will arrest all accused

क्या है पूरा मामला ?

रविवार (3 अक्टूबर) को लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन कर रहे किसानों को गाड़ी ने कुचला था। घटना में चार किसानों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग मारे गए। इनमें दो बीजेपी कार्यकर्ता, एक ड्राइवर और एक पत्रकार शामिल है। किसानों का आरोप है कि गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा ने किसानों को गाड़ी से कुचला। जबकि अजय मिश्रा और उनके बेटे ने आरोपों को निराधार बताया है। इस घटना के अब तक कई वीडियो सामने आ चुके हैं। बुधवार को घटना से जुड़ा पूरा वीडियो सामने आया, जिसमें साफ दिख रहा है कि किसान काले झंडे लेकर शांति से चल रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार थार उन्हें रौंदती हुई निकलती है।

हिंसा के तीन दिन बाद भी आरोपी नहीं हुए गिरफ्तार

घटना का आज चौथा दिन है। मामले में एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है, लेकिन अभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। इस बीच आईजी लखनऊ रेंज लक्ष्मी सिंह का ये बयान चौंकाने वाला है कि मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की तलाश की जा रही है, क्योंकि बीते दिनों वह खुलेआम मीडिया को इंटरव्यू देते दिखे थे। बहरहाल, इस मामले का सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। चीफ जस्टिस एन वी रमना की बेंच इस मामले की सुनवाई कर रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने सरकार ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट

कोर्ट ने इस मामले में यूपी सरकार से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने सरकार से कल तक रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है। इसपर शुक्रवार को फिर सुनवाई होगी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यूपी सरकार से पूछा कि इस मामले में अभी तक कितनी गिरफ्तारियां हुई हैं, कितने आरोपी हैं, इन सब जानकारियों के साथ वो कल रिपोर्ट दाखिल करे।

Recommended Video

    Lakhimpur Kheri Violence: Priyanka Gandhi बोलीं- Justice के लिए अंजाम तक लड़ेंगे | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+