सोनिया को जब देश के बेटों पर भरोसा नहीं तो हम राहुल पर भरोसा क्‍यों करें: कुमार विश्‍वास

Kumar Vishwas rally in Amethi, Uttar Pradesh
अमेठी। आम आदमी पार्टी नेता कुमार विश्‍वास आज अमेठी में अपनी पहली राजनीतिक रैली संबोधित कर रहे हैं। लखनऊ से अमेठी तक पहुंचने में उन्‍हें खासा विरोध का सामना करना पड़ा। जगदीशपुर में उन्‍हें काले झंडे दिखाए गये तो 'आप' कार्यकर्ताओं की बस पर पथराव भी हुआ। कुमार ने अमेठी में मंच की तरफ बढ़ते हुए कहा कि जब दुनिया के शक्तिशाली नेता बराक ओबामा बीमार होते हैं तो उनकी सर्जरी के लिए जो डॉक्‍टरों की टीम आती है, उनमें से एक भारतीय है, लेकिन जब सोनिया गांधी की तबियत खराब होती है तो इलाज कराने अमेरिका जाती है। मैं कहता हूं कि जब उन्‍हें अपने देश के काबिल बेटों पर यकीन नहीं है तो हम उनके बेटे (राहुल गांधी) पर भरोसा क्‍यों करें?

कुमार विश्‍वास ने उम्‍मीद जताई है कि इस बार अमेठी की जनता राहुल गांधी को हरा देगी और भ्रष्‍टाचार करने वाली कांग्रेस को नकार देगी। कुमार विश्‍वास ने कविता गाकर भी राहुल गांधी पर निशाना साधा। कुमार के अनुसार अब तक जनता ने युवराज को चुना, अब एक 'नौकर' चुनेगी। अपने काफिले पर हुए हमले के बारे में कुमार का कहना है कि हम यहां रैली करते रहेंगे और जनता के बीच रहेंगे, लोगों से बातचीत करते रहेंगे। हम पर अभी हमले हुए हमारे कार्यकर्ताओं को पीटा गया लेकिन मैं सुरक्षा नहीं लू्ंगा, अगर मैं मर गया तो दूसरा आएगा।

- कुमार विश्‍वास के पहले रैली को आईबीएन-7 के पूर्व मैनेजिंग एडिटर आशुतोष ने संब‍ोधित किया। उन्‍होने कहा कि मैंने लंबे समय तक पत्रकारिता की। लोग मुझसे कहा करते थे कि तुम नेटवर्किंग नहीं करते, नेताओं से संपर्क नहीं करते। तुम कुछ नहीं कर सकते, तो मैं कहता था कि अगर मैं खुद की ईमानदारी बचाकर सिर उठाकर अपना जीवन गुजार सका तो यही मेरे लिए सबसे बड़ी बात होगी।

- आशुतोष ने कहा कि बचपन से ही राजनीति को लेकर मेरे मन में शिकायत रही है कि इसमें इंसान, इंसान नहीं रहता, आम आदमी, आम आदमी नहीं रहता, व‍ह सिर्फ वोट बैंक हो जाता है लेकिन पिछले दो सालों में मैंने महसूस किया कि देश में काफी कुछ बदल रहा है, इसलिए मैं भी बदलाव का हिस्‍सा बन गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+