रैली के लिए जा रहे कुमार विश्‍वास को दिखाए काले झंडे

Kumar Vishwas faces protest in Jagdishpur, Amethi
अमेठी। राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में आज रैली को संबोधित करने जा रहे आम आदमी पार्टी नेता कुमार विश्‍वास का विरोध करते हुए उन्‍हें जगदीशपुर में काले झंडे दिखाए गये। वह आज अमेठी में अपनी पहली राजनीतिक रैली को संबोधित करेंगे। कुमार ने आज मीडिया से बातचीत में कहा कि मैनें एक महीने पहले ही कह दिया था कि मेरी रैली 12 जनवरी को प्रस्‍तावित है, इसके एक दिन पहले राहुल गांधी ने भी अपनी रैली करने की बात कही थी लेकिन रैली स्‍थल पर कीचड़ होने की वजह से उन्‍होने रैली रद्द कर दी, पर मैं इससे बच नहीं सकता क्‍योंकि मुझे तो इसी कीचड़ में रहना है।

विश्‍वास ने केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्‍होने हमें 'गटर का कीड़ा' कहा था तो हम तो इससे कभी बच नहीं सकते। राहुल गांधी बड़े आदमी हैं। कांग्रेस के युवराज हैं, वह कीचड़ की वजह से रैली कैंसिल कर सकते हैं, पर हम जनता से बात करेंगे। प्रियंका गांधी द्वारा अमेठी में प्रचार के बारे में राहुल ने कहा कि उन्‍होने विधानसभा चुनाव के दौरान भी प्रचार किया था लेकिन कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा।

कुमार ने कहा कि प्रियंका गांधी मेरी भी बहन हैं, उन्‍होने राहुल गांधी के लिए प्रचार किया, जो कि जब देश पेन में होता है तो वह स्‍पेन में रहते हैं। मैं प्रियंका गांधी से कहता हूं कि वह इस बार अपने इस भाई के लिए भी प्रचार करें जो कि सड़कों पर लाठियां खाता है। विश्‍वास के अनुसार राहुल चुनाव जीतने के बाद गायब हो जाते हैं, वह पिछले साढ़े नौ साल से संसद में हैं लेकिन उनकी गिनती उन सांसदों में से है जो कि सबसे कम संसद में रहे, उन्‍होने जनता के लिए सवाल भी नहीं पूछा।

कुमार विश्‍वास का विरोध होना जारी है, कल लखनऊ में सैफ जाफरी नामक युवक ने उनके विरोध में नारे लगाये थे और अंडा भी फेंक दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+