khatauli by election : खतौली उपचुनाव के लिए आजाद समाज पार्टी ने RLD को दिया समर्थन

उत्तर प्रदेश की लोकसभा और विधानसभा सीटों पर उपचुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है। पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम की भी घोषणा कर दी है। बीजेपी ने भी उपचुनावों के लिए मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। इस बीच आजाद समाज पार्टी प्रमुख और भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर ने खतौली विधानसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया को समर्थन देने का ऐलान किया है। आज नई दिल्ली में चंद्रशेखर ने आरएलडी के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह से मुलाकात की।

khatauli by election Azad Samaj Party chandrashekhar to support RLD

चंद्रशेखर ने कहा कि भारतीय संविधान की रक्षा व सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करने के लिए किसानों, मजदूरों, अल्पसंख्यकों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं और अन्य वंचितों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से लड़ने के लिए आजाद समाज पार्टी उत्तर प्रदेश में हो रहे उपचुनाव में खतौली विधानसभा पर राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन के उम्मीदवार को साझा रूप से चुनाव लड़ाने का काम करेगी।

मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने निवर्तमान विधायक विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी को उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें, बीजेपी उम्मीदवार राजकुमारी कवाल गांव की प्रधान रह चुकी हैं। राजकुमारी के बाद उनके पति विक्रम सैनी जिला पंचायत सदस्य और फिर दो बार विधायक बन गए। विक्रम सैनी की सदस्यता चले जाने के बाद एक बार फिर राजकुमारी सक्रिय राजनीति में लौटी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+