अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तारीख तय करने के लिए अहम बैठक आज
अयोध्या। भगवान की जन्मस्थली पर भव्य मंदिर के निर्माण को लेकर आज अयोध्या में राम जन्मभूमि न्यास की अहम बैठक होने वाली है। माना जा रहा है कि इस बैठक में राम मंदिर के निर्माण को लेकर कई अहम फैसले किये जायेंगे।

इस बैठक में शामिल होने वाले भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद और न्यास के वरिष्ठ सदस्य राम विलास वेदांती ने बताया कि केंद्र के सकारात्मक संदेश नहीं मिलने की वजह से इस बैठक को करने का फैसला लिया गया है। इस बैठक में मंदिर निर्माण से जुड़े कई फैसले लिये जायेंगे।
न्यास की इस बैठक में अशोक सिंघल, प्रवीण तोगड़िया के साथ न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास भाग ले सकते हैं। वहीं वीएचपी के प्रवक्ता ने कहा कि एडीए को पूर्ण बहुमत की सरकार मिली है और इस सरकार को हमने एक साल से अधिक का समय भी दिया है लेकिन अब हम इस सरकार को और समय देने के पक्ष में नहीं है।
वहीं इस मीटिंग को देखते हुए यूपी सरकार ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। फैजाबाद में बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह सिंघल ने मुस्लिमों से अयोध्या, काशी और मथुरा के विवादास्पद जगहों को हिंदुओं को सौंप दिये जाने की अपील की थी।












Click it and Unblock the Notifications