विकास दुबे की मां ने भाजपा, सपा और बसपा नेताओं से पूछा सवाल,'बेटा इतना ही खराब था तो...'

लखनऊ। बिल्हौर CO देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया है। वहीं, इस हत्याकांड मुख्य आरोपी और ढाई लाख रुपए का इनामी विकास दुबे अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। इस बीच विकास दुबे की मां सरला दुबे के एक बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। दरअसल, विकास की मां सरला का आरोप है कि अगर नेता-नगरी उससे दूर रहती तो शायद विकास आज शांति से जीवन जी रहा होता।

Recommended Video

    Vikas Dubey के अंतिम संस्कार के बाद भड़की पत्नी Richa Dubey,बोली-सबक जरूर सिखाऊंगी | वनइंडिया हिंदी
    जानिए क्या कहा है विकास की मां ने....

    जानिए क्या कहा है विकास की मां ने....

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुर्दांत अपराधी और ढाई लाख रुपए के इनामी विकास दुबे की मां सरला दुबे ने बताया कि विकास करीब पांच साल भाजपा में, 15 साल बसपा और पांच साल सपा में रहा। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर वह इतना ही खराब, इतना ही बड़ा अपराधी था तो राजनीतिक पार्टियों और उस वक्त के मुख्यमंत्रियों ने उसे अपने दल में शामिल क्यों किया? सरला दुबे के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।

    नेता-नगरी ने बिगाड़ दिया उसे

    नेता-नगरी ने बिगाड़ दिया उसे

    विकास दुबे की मां सरला दुबे लखनऊ स्थित कृष्णा नगर में अपने छोटे बेटे के साथ रहती हैं। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सरला दुबे की आंखों में आंसू आ गए। रोते हुए बोलीं, नेता-नगरी ने उसे बिगाड़ दिया। उसने बिकरू के साथ ही आसपास के 85 गांव का पूरा इलाका चमका दिया था। बिजली-पानी और सड़क, सब कुछ किया। लेकिन नेताओं ने उसे गलत राह पर डाल दिया। पहले उससे अपराध करवाए, फिर उसकी जान के पीछे पड़ गए। उन्होंने कहा कि विकास ने जो किया, वो तो उसे भुगतना ही पड़ेगा।

    विकास दुबे की मां बोली- अब मर ही जाएं तो ठीक

    विकास दुबे की मां बोली- अब मर ही जाएं तो ठीक

    घर तोड़ने पर सरला दुबे बोली, 'गलती विकास ने की है तो उसे सजा दे। हमारा घर क्यों तोड़ डाला। अब हम बुजुर्ग कहां रहेंगे।' कहा कि मेरे बेटे को नेता-नगरी ने अपराधी बना दिया, अब यही नेता-नगरी उसकी जान लेने पर तुली है। अब सरला दुबे बेटे की करतूत और सरकार की सख्त कार्रवाई से इतनी परेशान हैं कि उन्होंने अपने मरने तक की बात कह डाली। बोलीं, अब मर ही जाएं तो ठीक है। दरअसल, विकास दुबे की मां ने इससे पहले कहा था कि मैं अपने बेटे (विकास दुबे) की शक्ल तक नहीं देखूंगी। उसने जो किया है वो बहुत ज्या गलत है। पुलिस उसका एनकाउंटर कर दे।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+