कानपुर बवाल: अखिलेश ने की नूपुर शर्मा के गिरफ्तारी की मांग, कांग्रेस बोली-भाजपा के भस्मासुर रंग दिखा रहे
लखनऊ, 03 जून: कानपुर में जुमे की नमाज के बाद दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प और पथराव को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा को जिम्मेदार ठहराया है। सपा प्रमुख ने भाजपा नेता नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही, लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की है। बता दें, भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की टिप्पणी से मुस्लिम समाज के लोगों में नाराजगी है, जिसे लेकर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कानपुर में बवाल हो गया। हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।
Recommended Video

अखिलेश ने कहा- भाजपा नेता को गिरफ्तार किया जाए
अखिलेश यादव ने कानपुर में हुए बवाल को लेकर एक ट्वीट में कहा, ''महामहिम राष्ट्रपति जी, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नगर में रहते हुए भी पुलिस और ख़ुफ़िया-तंत्र की विफलता से भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा दिए गए भड़काऊ बयान से, कानपुर में जो अशांति हुई है, उसके लिए भाजपा नेता को गिरफ़्तार किया जाए। हमारी सभी से शांति बनाए रखने की अपील है।'' वहीं, यूपी कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से कहा गया, 'भाजपा ने भीड़तंत्र के रूप में जो भस्मासुर पाले हैं, अब वे रंग दिखा रहे हैं। कितनी गंभीर बात है कि देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सभी कानपुर में हैं, उसके बाद भी वहां हिंसा भड़क गई यूपी में कानून का राज खत्म हो चुका है। आम जनता से अपील है कि कृपया शांति बनाएं रखें।''
पीएम और राष्ट्रपति के दौरे के बीच कानपुर में बवाल
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बीच भाजपा नेता नुपूर शर्मा के बयान पर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कानपुर में बवाल हो गया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ा। दरअसल, नूपुर शर्मा के पैगंबर मुहम्मद साहब के संदर्भ में दिए गए एक बयान पर को लेकर मुस्लिम समुदाय ने बाजार बंद का आह्वान किया था। पुलिस सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज अदा की गई। इसके बाद यतीमखाना स्थित सद्भावना चौकी के पास दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। भीड़ जुटने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया। इसके हालात तनावपूर्ण हो गए।












Click it and Unblock the Notifications