कल्याण सिंह का हालचाल लेने SGPI अस्पताल पहुंचे अमित शाह, सीएम योगी भी रहे मौजूद

कल्याण सिंह का हालचाल लेने SGPI अस्पताल पहुंचे अमित शाह, सीएम योगी भी रहे मौजूद

लखनऊ, 01 अगस्त: उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम व राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की हालत अभी नाजुक बनी हुई हैं। वो राजधानी लखनऊ के पीजीआई में भर्ती हैं जहां उनका इलाज चल रहा है। तो वहीं, अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अपने लखनऊ दौरे के दौरान कल्याण सिंह से मुलाकात की और उनका हालचाल लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ थे।

Kalyan Singh Health Update: Union Home Minister Amit Shah visits SGPGI Hospital meet Kalyan Singh

संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के डॉक्टरों ने पूर्व सीएम कल्याण सिंह का हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। डॉक्टरों के मुताबिक, कल्याण सिंह की सेहत अभी भी नाजुक बनी हुई है। एसजीपीजीआई निदेशक प्रोफेसर आरके धीमान ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री को जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही हैं। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट दिया जा रहा है। पिछले तीन दिन से किसी तरह की रिकवरी नहीं हुई है। निदेशक ने बताया कि संस्थान के 12 वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है।

वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने हॉस्पिटल के निदेशक को हर संभव चिकित्सा सुविधा देने का निर्देश दिया। यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर देश-विदेश के चिकित्सा विशेषज्ञों से भी परामर्श लें। गृहमंत्री ने इस दौरान कल्याण सिंह के परिवारजनों से भी बातचीत की। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं। उनके साथ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे। करीब 15 से 20 मिनट तक रुकने के बाद वह अपने गंतव्य को रवाना हो गए।

दरअसल, गृह मंत्री अमित शाह यूपी के दौरे पर हैं। जहां रविवार को उन्होंने लखनऊ में फोरेंसिक इंस्टीट्यूट का शिलान्यास किया और भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी जमकर तारीफ की और कहा कि योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। 2017 के पहले प्रदेश की पहचान परिवारवाद, जातिवाद और दंगों के कारण होती थी लेकिन अब कानून का राज स्थापित होने से प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित हैं। प्रदेश के लोग सुरक्षित हैं। प्रदेश विकास के रास्ते पर चल पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+