भ्रामक है यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन की खबर, पोते संदीप ने कहा- पहले से बेहतर है स्वास्थ्य
भ्रामक है यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन की खबर, पोते संदीप ने कहा- पहले से बेहतर है स्वास्थ्य
लखनऊ, 09 जुलाई: यूपी के पूर्व सीएम व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन की खबर को उनके पोते संदीप सिंह ने भ्रामक और महज एक अफवाह बताया है। संदीप सिंह ने ट्वीट कर लोगों से इन खबरों पर ध्यान न देने की अपील की है। संदीप सिंह का कहना है कि बाबूजी फिलहाल स्वस्थ हैं और जल्दी घर लौटेंगे। दरअसल, सोशल मीडिया पर कल्याण सिंह के निधन की खबर वायरल हुई थी, जिसके बाद उनके पोते संदीप ने अपना रिएक्शन दिया है।
Recommended Video

अस्पताल में भर्ती पूर्व सीएम के पोते संदीप सिंह ने ट्वीट कर कहा, 'आप सभी से अनुरोध है कि अफवाहों पर ध्यान न दे, आदरणीय बाबूजी कल्याण सिंह जी अभी स्वस्थ्य है और जल्द अस्पताल से घर आएंगे, आप सभी का प्यार, स्नेह और आशीर्वाद बाबूजी के साथ है..जय श्री राम।' बता दें कि इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने फोन कर पूर्व सीएम कल्याण सिंह के पोते स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट करके कहा, 'भारत भर में अनगिनत लोग कल्याण सिंह जी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। कल जेपी नड्डा जी, सीएम योगी आदित्यनाथ जी और अन्य लोग उनसे मिलने अस्पताल गए थे। मैंने अभी उनके पोते से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।' पीएम मोदी ने अपने अगर ट्वीट में लिखा, 'मुझे यह जानकर अफसोस हुआ कि जेपी नड्डा जी से बातचीत के दौरान कल्याण सिंह जी ने मुझे याद किया, कल्याण सिंह जी के साथ मेरी बातचीत की कई यादें भी हैं। उनमें से कई यादें जीवन में वापस आ सकती हैं, उनसे बात करना हमेशा सीखने का अनुभव रहा है।'
89 वर्षीय कल्याण सिंह का इलाज लखनऊ के पीजीआई में चल रहा है। बता दें कि उन्हें हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक के बाद 3 जुलाई को लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट के क्रिटिकल केयर मेडिसिन के आईसीयू में शिफ्ट कर दिया था। वहीं, पिछले दो हफ्ते से हॉस्पिटल में एडमिट कल्याण सिंह से मिलने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल लखनऊ आए थे। देर शाम नड्डा एयरपोर्ट से सीधे एसजीपीजीआई पहुंचे, जहां उन्होंने यूपी के पूर्व सीएम और बीजेपी के दिग्गज नेता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।












Click it and Unblock the Notifications