लखनऊ मेट्रो के लिए केंद्र सरकार ने दिया पैसा, केंद्रीय मंत्री को नहीं बुलाना दुर्भाग्यपूर्ण
कलराज मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार ने मेट्रो के निर्माण के लिए दी बड़ी धनराशि, लेकिन अखिलेश यादव अकेले ही इसकी वाहवाही लूट रहे हैं।
प्रतापगढ़। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज लखनऊ मेट्रो का उद्घाटन किया, दो महीने के ट्रायल के बाद यह आम जनता के लिए 26 मार्च को खोल दी जाएगी। लखनऊ मेट्रो के उद्घाटन पर अखिलेश यादव ने कहा कि हमने यह काम रिकॉर्ड समय में पूरा किया है और विकास ही हमारा लक्ष्य है।

लखनऊ को मिला मेट्रो का तोहफा, 2 महिला पायलट देंगी रफ्तार
लखनऊ मेट्रो के उद्घाटन के मौके पर एक तरफ जहां अखिलेश यादव इसका श्रेय सपा सरकार को दिया तो केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा ने इसका श्रेय केंद्र सरकार को दिया है। उन्होंने कहा कि मेट्रो बनाने के लिए पैसा केंद्र सरकार ने दिया था।
कलराज मिश्रा ने कहा कि लखनऊ और कानपुर मेट्रो बनाने के लिए 750 करोड़ रुपए केंद्र सरकार ने दिया था।
उन्होंने कहा कि मेट्रो के उद्घाटन के मौके पर केंद्रीय शहरी मंत्री वेंकैया नायडू को नहीं बुलाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
कलराज मिश्रा ने अखिलेश सरकार पर आरोप लगाया कि जो पैसा केंद्र सरकार किसानों को भेजती है उसकी राज्य सरकार बंदरबाट कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के मुआवजे की राशि को दूसरी योजनाओं में खर्च किया जा रहा है।
मेट्रो के उद्घाटन के मौके पर केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू को नहीं बुलाए जाने पर कलराज मिश्रा ने कहा कि नैतिकता के आधार पर वेंकैया नायडू को अखिलेश यादव को बुलाना चाहिए था।












Click it and Unblock the Notifications