भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिन के दौरे पर आ रहे यूपी, कल पहुंचेंगे लखनऊ

लखनऊ, 06 अगस्त: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष जेपी नड्डा एक बार फिर यूपी के दौरे पर आ रहे हैं। जेपी नड्डा इस बार दो दिवसीय दौरे पर यूपी आ रहे हैं। इस दौरान वह अवध से ब्रज क्षेत्र तक चुनावी मंथन करेंगे। नड्डा कल यानि 7 अगस्त को लखनऊ पहुंचेंगे। यहां सरकार व संगठन को चुनावी एजेंडा सौंपने के बाद 8 अगस्त को आगरा में चुनावी बिगुल फूंकेंगे।

jp nadda two days visit to uttar pradesh from august 7

कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लेंगे जेपी नड्डा, सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद

भाजपा अध्यक्ष शनिवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सुबह 11 बजे नवनिर्वाचित जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों के सम्मेलन में उन्हें चुनाव में बूथ प्रबंधन से लेकर प्रचार प्रबंधन तक के गुर सिखाएंगे। दोपहर 3 बजे से प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लेंगे। भाजपा अध्यक्ष प्रदेश सरकार के मंत्रियों और भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक भी लेंगे। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि जेपी नड्डा के लखनऊ पहुंचने पर एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक कई जगहों पर उनका स्वागत किया जाएगा।

आगरा में ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों की चुनावी बैठक लेंगे

जेपी नड्डा लखनऊ में रात्रि विश्राम के बाद 8 अगस्त को आगरा पहुंचेंगे। यहां ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों की चुनावी बैठक लेंगे। इसके बाद ब्रज क्षेत्र के बीजेपी विधायकों से भी बातचीत करेंगे। इसके बाद आगरा में कोरोना वारियर्स सम्मलेन में भी शामिल होंगे। इसके बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शाम को आगरा से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+