एक अप्रैल से महंगा हो जाएगा लखनऊ से कानपुर का सफर, इतने रुपए देना होगा टोल टैक्स

एक अप्रैल से महंगा हो जाएगा लखनऊ से कानपुर का सफर, इतने रुपए देना होगा टोल टैक्स

लखनऊ। एक अप्रैल, 2021 से लखनऊ से कानपुर के बीच का सफर महंगा होने वाला है, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। दरअसल, टोल टैक्स में बढ़ोतरी होने से वाहन स्वामियों को ज्यादा पैसे देने होगा। टोल टैक्स में बढ़ोतरी की नई दरों को राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। टैक्स पर मंजूरी मिलने के बाद अब आपको एनएचएआइ लखनऊ क्षेत्र के नवाबगंज के साथ ही कानपुर क्षेत्र से जुड़े टोल प्लाजा पर पांच से 10 रुपए ज्यादा देने होंगे।

Recommended Video

    एक अप्रैल से महंगा हो जाएगा लखनऊ से कानपुर का सफर, इतने रुपए देना होगा टोल टैक्स
    journey from Lucknow to Kanpur will be expensive from April 1

    बढ़ी हुई दरें हल्के व्यावसायिक वाहन, भारी माल वाहन और मिनी बस के लिए भी लागू होगी। यानी लखनऊ से कानपुर के बीच नवाबगंज टोल प्लाजा पर कार व छोटे व्यावसायिक वाहनों के लिए पांच रुपए की बढ़ोतरी हुई है। लखनऊ क्षेत्र के परियोजना निदेशक एनएन गिरी ने बताया, हर वित्तीय वर्ष में कीमतें बढ़ती हैं। कानपुर क्षेत्र के परियोजना निदेशक पंकज मिश्रा ने बताया, वाहनों के एक्सल के हिसाब से दरें तय की जाती हैं। वित्तीय वर्ष 2021-22 में पांच से दस रुपए के बीच टोल बढ़ाया गया है। नई दरों की सूची एक अप्रैल से टोल प्जाजा में लागू की जाएंगी।

    बढे़ टैक्स से टोल कंपनी को मिलने वाले राजस्व में 79 लाख रुपए की वृद्धि होगी। 31 मार्च तक कार, जीप, वैन और हल्के चार पहिया वाहनों से एक तरफ यात्रा पर 75 रुपए टोल शुल्क है, जो एक अप्रैल (31 मार्च रात 12 बजे से) 80 रुपए हो जाएगा। 24 घंटे के अंदर वापसी करने पर अब कार सवारों को आने जाने का टोल शुल्क 110 है जो एक अप्रैल से 120 रुपए हो जाएगा। मिनी बस व हल्के वाणिज्यिक वाहनों से एक तरफ के लिए 125 के बजाए 130 रुपए और 24 घंटे में वापस होने पर 185 के बजाय 195 रुपए टोल टैक्स लगेगा।

    बस और ट्रक (6 चक्का) के लिए 260 की जगह 270 रुपए एक तरफ के देने होंगे, जबकि 24 घंटे के अंदर वापसी करने पर 390 के बजाय 405 रुपए टोल टैक्स लगेगा। तो वहीं, चकेरी-प्रयागराज के बीच सिक्सलेन का काम चल रहा है। इस वजह से कानपुर क्षेत्र में आने वाले बड़ौरी और कटोघन टोल प्लाजा में पुरानी कीमत पर ही टोल वसूला जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+