दिवंगत पत्रकार जगेंद्र सिंह के बेटे ने सीबीआई जांच के लिए SC का दरवाजा खटखटाया
लखनऊ। मुजफ्फरनगर में पत्रकार जगेंद्र सिंह की जिंदा जलाकर हत्या के बाद उनके बड़े बेटे ने अपने पिता की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
जगेंद्र सिंह के बेटे ने कोर्ट से दरख्वास्त की है कि उनके पिता की हत्या की सीबीआई से जांच करायी जाए। साथ ही कोर्ट से अपील की है कि इस मामले में आरोपी मंत्री के खिलाफ भी कोर्ट सख्त रुख अख्तियार करे।
गौरतलब है कि जगेंद्र सिंह की मुजफ्फरनगर में मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया गया था। जिसके बाद उनकी मौत हो गयी थी। जगेंद्र सिंह ने मौत से पहले अपने बयान में यूपी के मंत्री और पुलिस अधिकारियों का नाम लिया था।
वहीं अखिलेश सरकार ने इस मामले को दबाने के लिए जगेंद्र सिंह के परिवार को 20 लाख रुपए का मुआवजा दिय़ा था साथ ही जगेंद्र सिंह के दोनों बेटों को सरकारी नौकरी भी देने की घोषणा की थी।













Click it and Unblock the Notifications