RLD प्रमुख जयंत चौधरी ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, अखिलेश यादव रहे मौजूद

लखनऊ, 30 मई: आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने सोमवार को राज्यसभा के लिए नामांकन कर दिया है। नामांकन के दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव समेत तमाम नेता मौजूद रहे। सोमवार की सुबह ही जयंत चौधरी राजधानी लखनऊ पहुंचे थे। वह एयरपोर्ट से सीधे समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। नामांकन के बाद जयंत चौधरी ने कहा कि प्रक्रिया हमने पूरी की है और मुझे उम्मीद है कि जिस तरह से गठबंधन मजबूती से लड़ता रहा है, एकजुटता के साथ हम आगे बढ़ेंगे। मैं अखिलेश यादव जी को, समाजवादी पार्टी को और गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। मैं उत्तर प्रदेश की जनता का भी धन्यवाद देता हूं।

Recommended Video

    Rajya Sabha Election 2022: RLD Chief Jayant Chaudhury ने भरा नामांकन | वनइंडिया हिंदी
    jayant chaudhary files nomination for rajya sabha election

    यूपी में 11 सीटों पर राज्यसभा चुनाव होने हैं। इसमें 3 सीटों सपा ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं। जयंत चौधरी से पहले समाजवादी पार्टी के समर्थन से सु्प्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल और मोहम्मद जावेद अली अपना पर्चा दाखिल कर चुके हैं। उधर, भाजपा ने रविवार रात 6 नामों का ऐलान किया था।

    यूपी की 11 राज्यसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी 3 सीटें जीत सकती है। इसके लिए सपा ने पहले उम्मीदवार के रूप में कांग्रेस नेता रहे कपिल सिब्बल के नाम पर मुहर लगाई। हालांकि, कपिल सिब्बल ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पर्चा दाखिल किया है। सपा उन्हें अपना समर्थन देगी।

    सपा ने मुस्लिम चेहरे जावेद अली को भी राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है। अब तक दोनों ही नेता राज्यसभा के लिये पर्चा दाखिला कर चुके हैं। सोमवार को जयंत चौधरी ने तीसरे प्रत्याशी के तौर पर राज्यसभा के लिए नामांकन किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+