आईपीएस अमिताभ ठाकुर मुलायम सिंह के लिए करेंगे हवन रखेंगे उपवास

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर अब 10 जुलाई को अन्याय दिवस के रूप में मनाने की तैयारी कर रहे हैं। अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उन्हें पिछले वर्ष 10 जुलाई को मुलायम सिंह यादव ने धमकी दी थी जिसे वह अन्याय दिवस के रूप में मनायेंगे।

IPS officer Amitabh Thakur to remember 10 July as injustice day

अमिताभ ठाकुर इससे पहले कई बार मुलायम सिंह यादव के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी नूतन ठाकुर ने आरोप लगाया है कि जब उन्होंने गायत्री प्रजापति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया तो उसके चार दिन के बाद मुलायम सिंह यादव ने 10 जुलाई को हमें फोन करके धमकी दी थी।

मुलायम सिंह यादव के फोन कॉल के बाद अमिताभ ठाकुर ने हजरतगंज थाने में उनके खिलाफ शिकायत की थी, जिसे लेकर काफी थाने पर ड्रामा हुआ था। यही नहीं इसी दिन मामले के बाद अमिताभ ठाकुर के खिलाफ गोमती नगर थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया और उन्हें उनकी नौकरी से निलंबित कर दिया गया था।

एक साल से मुलायम सिंह के खिलाफ मोर्चा खोले रहने के बाद हाल ही में उन्हें उनके पद पर फिर से वापस तैनात कर दिया गया। लेकिन अमिताभ ठाकुर 10 जुलाई को मुलायम सिंह के फोन कॉल के मुद्दे को छोड़ने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। अमिताभ ठाकुर ने कहा कि वह सत्ता में बैठे लोग जो सत्ता का दुरउपयोग कर रहे हैं के खिलाफ अभियान शुरु करेंगे और 10 जुलाई को अन्याय दिवस के रूप में याद करेंगे। इस दिन वह उपवास रखेंगे और बुद्धि शुद्धि हवन भी करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+