IPS नवनीत सिकेरा का फेसबुक पोस्ट, लिखा- कुछ फोटो अंदर तक हिला देती हैं
लखनऊ, मई 11: कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से लॉकडाउन लगाया गया है। इस लॉकडाउन में सबसे ज्यादा अगर किसी को तकलीफ उठानी पड़ती है तो वो प्रवासी श्रमिक हैं। काम बंद हुआ तो रोजी बंद हो गई और रोजी बंद हुई तो रोटी के लाले पड़ गए। रोज कमाई कर खाने वाले इन श्रमिकों और उनके परिवारों के सामने भूखे मरने की नौबत आ जाती है। कुछ ऐसी ही दिल को झकझोर देने वाली तस्वीर आईपीएस अधिकारी और यूपी पुलिस के आईजी नवनीत सिकेरा ने अपने फेसबुक पर शेयर की है। यह फोटो सड़क किनारे फुटपाथ पर लेटे एक मासूम और एक लड़की की है, जो इमली बेचते-बेचते सो गए। लेकिन किसी ने उनकी इमली नहीं खरीदी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए आईपीएस अफसर ने लोगों से अपील की कि अगर सड़क पर ऐसा कुछ दिख जाए तो थोड़ी सी मदद कर दें, इनका सामान खरीद कर। आपको अच्छा लगेगा।
Recommended Video

IPS ने कहा- कुछ फोटो अंदर तक हिला देती हैं
नवनीत सिकेरा ने तस्वीर शेयर करते हुए फेसबुक पर लिखा, 'कुछ फोटो अंदर तक हिला देती हैं। लॉकडाउन चल रहा है, बिना अति आवश्यक कार्य के घर से ना ही निकलें तो ठीक रहेगा, अगर निकलना ही पड़े और सड़क पर ऐसा कुछ दिख जाए तो थोड़ी सी मदद कर दे इनका सामान खरीद कर। आपको अच्छा लगेगा।'

दो वक्त की रोटी के लिए मोहताज प्रवासी कामगार
कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से प्रवासी मजदूरों के लिए फिर मुश्किल हालात बन गए हैं। राज्यों में लॉकडाउन और अन्य पाबंदियों की वजह से काम ठप हो गया है। ऐसे में प्रवासी कामगारों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। दो वक्त की रोटी के लिए भी मोहताज ये कामगार कुछ न कुछ करके चंद रुपए कमाने की कोशिश में जुटे हैं।

'मदद करें, आपको अच्छा लगेगा'
आईपीएस अफसर नवनीत सिकेरा ने जो तस्वीर शेयर की है वह भी एक गरीब की है। सड़क किनारे फुटपाथ पर मासूम बच्चा और और उसके एक लड़की सो रहे हैं। सामने बेचने के लिए इमली रखी हुई है। फोटो देखकर ऐसा लगता है कि किसी ने भी इस गरीब की इमली नहीं खरीदी, दोपहर की धूप के बीच थक-हारकर दोनों वहीं सो गए। सिकेरा ने कहा कि लॉकडाउन चल रहा है, ऐसे में अगर आपको बाहर निकलना ही पड़े और सड़क पर ऐसा कुछ दिख जाए तो इनका सामान खरीद कर थोड़ी सी मदद कर दें। ऐसा करके आपको अच्छा लगेगा।












Click it and Unblock the Notifications