आईपीएस अमिताभ ठाकुर की पत्नी ने किया भाजपा में शामिल होने का ऐलान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के निलंबित अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर ने सक्रिय राजनीति में आने का फैसला लिया है। नूतन ने आज आधिकारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया है।

नूतन ठाकुर आईपीएस अमिताभ ठाकुर की पत्नी है जोकि आऱटीआईए एक्टिविस्ट के रूप में भी काफी लंबे समय से काम करती आयी है। कई मामलों में नूतन ठाकुर ने प्रदेश सरकार के खिलाफ कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है जिसमें उन्हें सफलता भी मिली है।
नूतन ठाकुर ने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा है कि वह भारतीय जनता पार्टी मे शामिल होने जा रही है। साथ ही जल्द ही वह आधिकारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगी।
आपको बता दें कि अमिताभ ठाकुर सपा मुखिया मुलायम सिंह के खिलाफ उन्हें धमकी दिये जाने के मुद्दे को लेकर पिछले काफी दिनों से चर्चा में है।
अमिताभ ठाकुर ने मंगलवार को आमिर खान के असहिष्णुता पर दिये बयान पर हमला बोलते हुए भविष्य में उनकी फिल्में नहीं देखने का भी ऐलान किया था।












Click it and Unblock the Notifications