प्रियंका ने CM अखिलेश से मांगे 1 करोड़ रुपए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने एशियन गेम में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए सूबे के खिलाड़ियों को सम्मानित करने का फैसला किया है। इसके लिए 18 अक्टूबर को लखनऊ में सम्मान कार्यक्रम रखा गया है,लेकिन सम्मान समारोह से पहले ही पुरस्कार राशि पर सवाल उठने लगे हैं।

akhilesh yadav

इंचियोन एशियाई खेलों में देश को स्वर्ण पदक दिलाने वाली एथलीट प्रियंका पंवार ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अपनी नाराजगी से अवगत कराया है। प्रियंका ने अखिलेश यादव को खत लिखकर खुद को 1 करोड़ रुपये की हकदार बताया है। प्रियंका का कहना है कि उसकी टीम ने रिकॉर्ड के साथ यह बड़ी सफलता हासिल की है।

आपको बता दे कि प्रियंका ने इंचियोन एशियन गेम में 4 गुणा 400 रिले दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था। राज्य के खिलाड़ियों द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन करने पर मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को 30 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दिए जाने की घोषणा की, लेकिन प्रियंका ने इस पर असंतोष जताते हुए सीएम को पत्र लिखकर अपनी नाराजगी जताते हुए 1 करोड़ देने की मांग की है। प्रियंका पंवार का कहना है कि वह 1 करोड़ रुपये की हकदार है। पंवार ने दावा किया कि अन्य राज्यों के धावकों को यूपी से अधिक प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+