ज़ख्म पर नमक: 'तीन दिन के अंदर कैंप खाली करें मुजफ्फरनगर दंगा पीड़ित परिवार'

कुछ पल में जकड़ लेती है मौत
सबडिवीजनल मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार मिश्रा ने आज बताया कि सरकारी अधिकारियों की एक टीम ने कल कैंपों का दौरा किया और दंगा विस्थापित लोगों से तीन दिन के भीतर अपने-अपने मूल गांव लौट जाने की ‘अपील' की।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘उन्हें सरकारी जमीन पर रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी व कैंप खाली करने को कहा गया है।' ये कैंप शामली जिले के मलकपुरा, नारपुर खुरगान, अकबरपुर और सुनेठी में स्थित हैं। माना जा रहा है कि सांप्रदायिक दंगे के बाद अपना घर छोड़कर निकलने वाले 250 से ज्यादा परिवार शामली जिले के इन कैंपों में शरण लिये हैं व बिना स्थायी हल के वे अब कैंप छोड़ने पर मजबूर हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications