मुस्लिम सपा सांसद ने कहा , बनकर रहेगा राम मंदिर
लखनऊ। राजनीति हमारे नेताओं को क्या-क्या रंग दिखाती है और क्या-क्या करने पर मजबूर करती है। एक वक्त तब था जब बाबरी विध्वंस के बाद समाजवादी पार्टी चीफ मुलायम सिंह की छवि हिन्दू विरोधी बनी थी और आज का वक्त ऐसा ही कि उनके पार्टी के सांसद ही राम मंदिर बनवाने की बात कर रहे हैं।

सपा सांसद चौधरी मुनव्वर सलीम ने राम मंदिर पर चौंकाने वाला बयान देकर कहा है कि राम मंदिर बनने से कोई भी रोक नहीं सकता। उन्होंने राम मंदिर निर्माण को लेकर वकालत की है। मुनव्वर सलीम ने कहा कि अगर राम मंदिर हिंदुस्तान में नहींबनेगा तो आखिर कहां बनेगा।
उन्होंने चुनौती भरे लहजे में कहा कि राम मंदिर बनने से कोई माई का लाल नहीं रोक सकता। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि मलेशिया जैसे मुस्लिम देश में भी राम मंदिर है। ऐसे में हिंदुस्तान में कहीं भी राम मंदिर बन सकता है। सपा सांसद के इस बयान पर भाजपा खुश है और उसने मुनव्वर के बयान का स्वागत किया है। भाजपा नेता लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा है कि क्या उन्होंने आजम खान से पूछकर यह बयान दिया है और अगर दिया है तो इस बयान पर कब तक टिके रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications