लखनऊ: IAS के निजी सचिव की अस्पताल में मौत, सुसाइड नोट लिखकर खुद को मारी थी गोली

लखनऊ, 03 सितंबर: राजधानी लखनऊ के बापू भवन में खुद को गोली मारने वाले विशंभर दयाल की मौत हो गई है। विशंभर दयाल आईएएस रजनीश दुबे के निजी सचिव थे। उन्होंने 31 अगस्त को अपनी रिवॉल्वर से गोली मार ली थी। लहूलुहान हालत में वह बापू भवन में जमीन में गिरे मिले थे। गंभीर हालत में उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा है। शुक्रवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।

ias rajnish dubey private secretary vishambhar dayal lost life in lucknow

बापू भवन की आठवीं मंजिल पर खुद को मारी थी गोली

विशंभर दयाल बीते सोमवार की दोपहर छुट्टी वाले दिन बापू भवन की आठवीं मंजिल पर स्थित अपने ऑफिस पहुंचे थे। दोपहर करीब दो बजे उन्होंने अपने ऑफिस के अंदर ही अपनी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली थी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के आफिस में मौजूद अधिकारी व कर्मचारी भी बाहर आ गए। विशंभर दयाल ने दरवाजा अंदर से बंद कर रखा था। किसी तरह से दरवाजा तोड़कर उन्हें लहूलुहान हालत में निकाला गया। पुलिस को सूचना दी गई और इलाज के लिए उन्हें तत्काल लोहिया अस्पताल ले जाया गया।

सुसाइड नोट में उन्नाव पुलिस की प्रताड़ना का था जिक्र

पुलिस ने विशंभर दयाल के ऑफिस से रिवॉल्वर के साथ एक सुसाइड नोट भी बरामद किया था। नोट में उन्नाव पुलिस द्वारा की जा रही प्रताड़ना का जिक्र था। इसके बाद आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने औरास इंस्पेक्टर हर प्रसाद अहिरवार और एक दरोगा को सस्पेंड किया है। शुक्रवार को विशंभर दयाल की मौत हो गई। बता दें, विशंभर दयाल अपर मुख्य सचिव नगर विकास नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग में कार्यरत आईएएस रजनीश दुबे के निजी सचिव थे। विशंभर उनके साथ बीते 9 सालों से काम कर रहे थे। विशंभर दयाल के खुदकुशी के मामले में प्राथमिक जांच में उन्नाव की औरास पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है। इसके अलावा निजी सचिव से फोन पर हुई बातचीत में थाना प्रभारी ने धमकाते हुए कहा था कि ज्यादा पैरोकारी की तो पुराना मुकदमा फिर खोल दूंगा। माना जा रहा है थाना प्रभारी की इसी बात से निजी सचिव विशंभर दयाल तनाव में थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+