UP के IAS अखिलेश मिश्रा सड़क पर सब्जी बेचते आए नजर, फोटो वायरल
लखनऊ, 26 अगस्त: उत्तर प्रदेश के आईएएस अफसर अखिलेश मिश्रा सब्जी बेचते हुए नजर आए हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। आईएएस ने इन तस्वीरों की हकीकत बताते हुए कहा कि मित्रों ने हंसी मजाक में ये तस्वीर मोबाइल से खींची थी। इसके पीछे उनकी कोई और मंशा नहीं थी। अखिलेश मिश्रा ने कहा कि सरकार की छवि खराब करने का उनका कोई इरादा नहीं था।

सब्जी बेचते हुए नजर आए आईएएस अखिलेश मिश्रा
आईएएस अखिलेश मिश्रा उत्तर प्रदेश ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में स्पेशल सेकेट्री हैं। अखिलेश मिश्रा इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। एक फेसबुक पोस्ट में आईएएस अखिलेश मिश्रा सब्जी की दुकान पर सब्जी विक्रेता की तरह बैठे नजर आ रहे हैं। अखिलेश मिश्रा ने बताया कि ये तस्वीर प्रयागराज से लखनऊ आते समय रास्ते की है। हंसी-मजाक में मित्रों ने ये फोटो खींची थी। अखिलेश मिश्रा ने कहा कि वह सरकारी कार्य से प्रयागराज गए थे। लौटते समय एक स्थान पर सब्जी देखने के लिए रुके।
आईएएस ने बताई तस्वीर की हकीकत
आईएएस ने बताया कि जब वह सब्जी की दुकान पर रुके तो सब्जी विक्रेता वृद्ध महिला ने उनसे अनुरोध किया कि मैं उसकी सब्जी पर नजर रखूं, वो एक पल में आती हैं। इसी वजह से वह महिला की सब्जी की दुकान पर बैठ गए। इस बीच कई ग्राहक भी आए। कुछ ही पल में सब्जी बेचने वाली महिला भी वापस आ गई। इसी दौरान उनके एक मित्र ने फोटो खींच ली। उन्होंने बताया कि तस्वीरें अब फेसबुक से हटा दी गई हैं। फोटोज में देख सकते हैं कि सब्जी की दुकान पर कई सारी सब्जियां रखी हुई नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में आईएएस अखिलेश मिश्रा बैठे नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने जूते पर उतारकर अलग रख रखे हैं। तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल होने के कुछ समय बाद आईएएस ने इन तस्वीरें को अपनी फेसबुक पोस्ट से डिलीट कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications