शर्मनाक: पत्नी के सिर से गिरा पल्लू तो पति ने मुंडवाए बाल, पूरे बाजार में घुमाया
मऊ। खाना बनाते वक्त पत्नी के सिर से पल्लू गिरने से नाराज पत्नी को बुरी तरह पीटने और फिर उसका सिर मुंडवा कर और पूरे बाजार में घुमाने के मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मुन्ना चौहान नाम के एक व्यक्ति ने कुछ समय पहले एक महिला से शादी की थी। पत्नी की खूबसूरती को लेकर मुन्ना उस पर शक करने लगा था और पत्नी पर कई तरह की बंदिशे लगा दी थी। रविवार देर शाम मुन्ना चौहान जब काम से घर लौटा तो उसकी पत्नी खाना बना रही थी।
खाना बनाने के दौरान उसके सिर से घूंघट गिर गया। यह देखकर मुन्ना भड़क उठा और पत्नी को बुरी तरह से पीटा। इस पर भी जब उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने पत्नी के सिर के बाल मुंडवा दिया और पूरे बाजार में घुमाया। इस दौरान गांव के लोग तमाशबीन बने देखते रहे। सोमवार को इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस हरकत में आयी और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications