रात में देर से आने पर डंडे से पीट-पीटकर मार डाला पत्नी को
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक और सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहा पति ने अपनी ही पत्नी की निर्ममता से मार-मारकर हत्या कर दी है।
पिता बना दैत्य, तंत्र-मंत्र के चक्कर में अपनी ही बेटी की बलि देकर पीने लगा खून
प्रतापगढ़ के जेठवारा इलाके में रात को अपने कमरे में सो रही पत्नी माला ओझा को उसी के पति रमापति ओझा ने पीट-पीटकर मार डाला। वहीं जब महिला के बेटे ने अपनी मां का शव देखा तो शोर मचाना शुरु कर हत्या स्थल से पुलिस को हत्या एक डंडा मिला जिससे महिला की हत्या की गयी थी। वहीं आरोपी पति, सास ससुर फरार हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
हत्या देर रात तकरीबन एक बजे की गयी थी जब महिला जन्माष्टमी के कार्यक्रम से वापस आकर कमरे में सो रही थी। आरोपी ने जिस बेरहमी से महिला के सर पर प्रहार किय कि उसकी चीख की भी आवाज नहीं निकली, जिसके बाद ताबड़तोड़ हमले से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पुलिस की मानें तो आरोपी पति का पत्नी के साथ काफी दिनों से किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था। लेकिन जिस रात वह देर से आयी उस रात पति ने अपना आपा खो दिया और महिला को मौत के घाट उतार दिया।













Click it and Unblock the Notifications