कॉस्टेबल पत्नी का सिपाही से अवैध संबंध, पति ने फावड़ा से काटकर किया सरेंडर
मसूरी। कॉस्टेबल पत्नी के एक सिपाही के साथ नाजायज संबंध की बात का पता चलने पर पति इतना खफा हुआ कि उसने अपनी ही पत्नी को फावड़े से काट डाला। मसूरी में पति ने पत्नी का फावड़े से कई वार करने के बाद खुद को पुलिस स्टेशन पर सरेंडर कर दिया।

मसूरी में डासना जेल के स्टाफ क्वार्टर में गुरुवार को देर रात हुई इस घटना के बाद पड़ोसियों ने महिला की चीख सुनकर प्रशासन को जानकारी दी गयी। आरोपी पति ने अपनी पत्नी के सिर, चेहरे, हाथ, पैर और पीठ पर गंभीर जख्म पहुंचायें हैं। जिसके बाद घायल महिला को यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जेल अधीक्षक एसपी यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गयी है। आरोपी कॉस्टेबल के पास से फावड़ा भी बरामद कर लिया गया है। बता दें कि महिला कॉस्टेबल सुनीता देवी को इसी वर्ष मऊ से गाजियाबाद में तैनाती दी गयी है। जबकि उनका पति सुनील एक सर्जिकल उपकरण बनाने वाली कंपनी में मशीन ऑपरेटर का काम करता है।
गौरतलब है कि पति को अपनी पत्नी के अवैध संबंध होने का शक था। उसे शक था कि उसकी पत्नी का एक सिपाही के साथ अवैध संबंध था। वहीं जब उसने दोनों के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग को सुना तो वह आग बबूला हो गया और अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ हमले करने शुरु कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications