बढ़ते अपराध पर यूपी सरकार और पुलिस हाई कोर्ट की फटकार
इलाहाबाद। बुलंदशहर रेप मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से तीखे सवाल पूछे हैं। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्गों पर बढ़ रही घटनाओं पर यूपी पुलिस पर सवाल उठाये हैं। हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीबी भोसले व न्यायमूर्ती यशवंत वर्मा की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि लगातार महिलाओं के साथ घटनाएं हो रही है ऐसे में यूपी पुलिस क्या कर रही है।
UP पुलिस सिर्फ जिंदाबाद क्यों नहीं रहती, मुर्दाबाद शौक है या मजबूरी?

कोर्ट ने समाचार पत्र में प्रकाशित खबर का हवाला देते हुए पुलिस को फटकार लगायी और मामले पर रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने यूपी सरकार से गैंग के उस मुखिया का पता लगाने को कहा है जो इन अपराधों को अंजाम दे रहा है। मामले की अगली सुनवाई आज फिर होगी।
यूपी सरकार से कोर्ट की बेंच ने पूरी रिपोर्ट तलब की है कि आखिर कैसे इस तरह की घटनायें हो रही हैं। यूपी सरकार व पुलिस से कोर्ट इस कदर खफा थी कि उसने पिछले एक साल के भीतर यूपी में हुए तमाम लूट, हत्या, रेप के मामलों की जानकारी मांगी है।
अपर महाधिवक्ता ने कहा कि बुलंदशहर की घटना के बाद अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है, उन्होंने कहा कि घटना शर्मनाक है और मामले की सीबीआई जांच से भी इनकार नहीं कर रहे हैं। लेकिन जिस तरह से पुलिस काम कर रही है वह सही दिशा में चल रही है, आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications