बुर्के के अंदर कैमरा छिपा शाहीन बाग पहुंची गुंजा कपूर कौन हैं, जिन्हें पीएम मोदी भी करते हैं फॉलो
लखनऊ। दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला बुर्का पहनकर कैमरे के साथ प्रदर्शन कर रही महिलाओं के बीच जा घुसी। इस दौरान वहां मौजूद महिलाओं से जब उसने सवाल पूछना शुरू किया तो लोगों को शक हो गया। इसके बाद उस महिला की तलाशी ली गई। फिर उसके पास से कैमरा भी बरामद हुआ। इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को हिरासत में ले लिया।
Recommended Video

लखनऊ की रहने वाली हैं गुंजा कपूर
शाहीन बाग प्रदर्शन स्थल पर पकड़ी गई लड़की का नाम गुंजा कपूर है। गुंजा कपूर लखनऊ की रहने वाली हैं। लखनऊ के ला मार्टिनियर स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है। गुंजा का खुद का एक यूट्यूब चैनल भी है। बता दें कि गुंजा कपूर को ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी फॉलो करते हैं। गुंजा के यूट्यूब चैनल का नाम है राइट नैरेटिव।

पीएम मोदी भी ट्विटर पर करते हैं फॉलो
उन्होंने अपने इस चैनल पर 4 फरवरी को शाहीन बाग का एक वीडियो भी डाला था। ये वीडियो शाहीन बाग प्रदर्शन में आने वाली महिला के बच्चे की मौत पर बनाया था। उन्होंने इस वीडियो में एक मां की लापरवाही बताते हुए दिखाया था कि कैसे प्रदर्शन के दौरान ठंड लगने से मासूम बच्चे की मौत हो गई। इस वीडियो को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला।

सोशल मीडिया पर दक्षिणीपंथी विचार रखती हैं गुंजा
ट्विटर पर गुंजा के कुल 22 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स है। जबकि फेसबुक पर उन्हों दो हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। गुंजा सोशल मीडिया पर दक्षिणपंथी विचारधारा रखने वाली यूजर के तौर पर पहचानी जाती हैं। गुंजा एक विश्लेषक और लेखक के तौर पर भी जानी जाती हैं। गंुजा को उड़िया और मराठी भाषा का भी ज्ञान है।

महिलाओं ने उन्हें पकड़ लिया
बता दें कि दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर लंबे समय से धरना-प्रदर्शन चल रहा है। बुधवार को धरनास्थल पर एक संदिग्ध महिला बुर्के में वीडियो बना रही थी तभी वहां महिलाओं ने उसे पकड़ लिया।












Click it and Unblock the Notifications