समाजवादी विधायक के गुंडों ने सरेआम टोल प्लाजा कर्मचारी धुना
लखनऊ। रामपुर में समाजवाद के नये नायक सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव अपने 75वें जन्मदिन पर लंदन की बग्घी की सवारी कर 75 फीट का केक काट रहे हैं। तो वहीं उनके शागिर्द विधायक अभय सिंह अपने समाजवाद के नये नायक की विरासत को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। अभय सिंह के गुंडों ने अपने विधायक के सामने बाराबंकी टोल प्लाजा के कर्मचारी को बीच सड़क पर डंडों से पीट कर उसे बताया यूपी में विधायकों की गाड़ियों को रोकना मना है।

दरअसल उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के अहमदपुर टोल प्लाजा पर टोल टैक्स मांगने पर यहां के विधायक अभय सिंह की गाड़ी को जब टोल प्लाजा कर्मचारी ने रोका तो विधायक साहब के गुंडों को गुस्सा आ गया और इन्होंने कर्मचारी को सड़क के बीचोबीच लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। विधायक साहब स्कॉर्पियों गाड़ी में थे वहीं उनके साथ तीन अन्य फार्च्युनर में उनके शागिर्द गुंडे लखनऊ से फैजाबाद जा रहे थे।
वहीं टोल प्लाजा कर्मियों ने छह अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में जिन चारों गाड़ियों के नंबर लिखे गए हैं। थाना जैदपुर अंतर्गत अहमदपुर टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह करीब सवा 11 बजे लाइन नंबर 10 पर स्कार्पियो गाड़ी (यूपी 32 एफ बी 7273) आई तो टोल कर्मचारी ने टैक्स लेने के लिए बूम लगा दिया। जिसके बाद देखते ही देखते तीन अन्य गाड़ियां (यूपी 42 एम 7273, यूपी 42 जेड 7273, यूपी 32 एफ क्यू 7273) भी टोल प्लाजा पर आ गई।
गाड़ियों से उतरे लोगों ने गार्ड सुधीर यादव एवं लेन अफ सर सुमित शर्मा की जमकर पिटाई की है। वहीं सड़को से गुजर अन्य लोगों ने इसका कोई भी विरोध नहीं किया और मूक दर्शक बने रहे।












Click it and Unblock the Notifications