लखनऊ: बीए की छात्रा ने बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से कूदकर दी जान, परिजनों ने कहा- डिप्रेशन में थी बेटी
लखनऊ। यूपी के राजधानी लखनऊ में एक छात्रा ने बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की मानें तो छात्रा डिप्रेशन में थी और उसका इलाज चल रहा था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

10 दिन बाद मामा के घर से लौटी थी छात्रा
मामला तेलीबाग के हिमायन इन्क्लेव का है। शुक्रवार दोपहर अंशु ने जान दे दी। अंशु गोपालगंज स्थित एक कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। सीओ कैंट दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि अंशू के पिता शैलेन्द्र मणि ने डेढ़ महीने पहले हिमायन इन्क्लेव में फ्लैट किराए पर लिया था। अंशू गुरुवार शाम को वृन्दावन कालोनी में रहने वाले आपने मामा के घर से 8 से 10 दिन बाद लौटी थी।
मानसिक रूप से भी अस्वस्थ थी छात्रा
परिजनों ने बताया कि अंशुु मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और डीप्रेशन में चल रही थी। उसका इलाज चल रहा था। एसएचओ ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Recommended Video

मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications