गौरी मर्डर केस: कॉकटेल पार्टी में टुकड़ों-टुकड़ों में काटी गई गौरी श्रीवास्तव
लखनऊ। लापता भैंस को 24 घंटे के भीतर ढूंढ निकालने का दम भरने वाली अखिलेश यादव की पुलिस 20 साल की एक लड़की के कातिलों को नहीं ढूंढ पा रही है। जी हां बेरहमी से टुकड़े-टुकड़े कर मारी गई राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद इलाके में रहने वाली गौरी श्रीवास्तव के हत्यारों को पकड़ना तो दूर पुलिस अबतक सुराग नहीं लगा सकी है।

गुरुवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कातिलों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाने पर डीएम राजशेखर और एसएसपी यशस्वी यादव को कड़ी फटकार लगाई। इस बीच एक सनसनीखेज बात सामने आई है जिसने पुलिस को छानबीन का एक नया रास्ता दिखाया है। गौरी के एक दोस्त ने पुलिस को बताया है कि वह 1 फरवरी को किसी सहेली के बर्थडे पा कॉकटेल पार्टी में जाने वाली थी।
गौरी श्रीवास्तव हत्याकांड की फॉलोअप स्टोरी
पुलिस अब गौरी के उस दोस्त का पता लगा रही है। एसएसपी ने अंदेशा जताया है कि कॉकटेल पार्टी में ही कोई विवाद हुआ होगा और उसके बाद गौरी की हत्या कर दी गई होगी।
बाइक सवार को पहचानने वाले को 10 हजार रुपए इनाम
अखिलेश यादव की फटकार के बाद एसएसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में गौरी आखिरी बार जिस बाइक सवार के साथ देखी गई थी उसे पहचानने वाले को पुलिस ने दस हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है। एसएसपी ने कहा कि गौरी तारिक मुखर्जी रोड पर इसी बाइक सवार के साथ बैठकर कहीं गई थी।
गौरी श्रीवास्तव हत्याकांड की पूरी कहानी
लखनऊ के शहीद पथ के पास बीते सोमवार (2 फरवरी) देर रात एक छात्रा का कई टुकड़ों में कटा हुआ शव बरामद किया गया था। एसजीपीजीआई थाना क्षेत्र के अंतर्गत शहीद पथ के सर्विस लेन में पहले दो कटे पैर मिले थे उसके बाद खोजबीन के बाद कई टुकड़ों में 20 वर्षीय युवती का शव मिला था।
शव प्लास्टिक के बारे में बंधा हुआ था। शव के गले और हाथ काट कर अलग कर दिए गये थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस छानबीन में लग गई थी। इस दौरान छात्रा की शिनाख्त अमीनाबाद निवासी गौरी श्रीवास्तव के रूप में हुई थी। गौरी कल्ली क्षेत्र के अंबेडकर कॉलेज की छात्रा थी।












Click it and Unblock the Notifications