योग करते समय SDM साहिबा की शांति हुई भंग, माली को जाना पड़ा जेल

लखनऊ। गोरखपुर में अफसरशाही का एक नया मामला सामने आया है। यहां की एसडीएम महोदया को धूल से एलर्जी थी और वह जिस पार्क में योग कर रही थी वहां माली को झाडू लगाने की वजह से इन्होंने उसे जेल की सलाखों के पीछे भेजवा दिया।

गोरखपुर की एसडीएम नेहा प्रकाश जिस पार्क में योग कर रही थी वहां एक माली झाडू लगा रहा था लेकिन मैडम ने उसे मना किया लेकिन माली को इसकी खबर नहीं थी कि महोदया एसडीएम हैं तो उसने झाडू लगानी जारी रखी। लेकिन इसके बाद नेहा प्रकाश का गुस्सा बेकाबू हो गया और उन्होंने मौके पर पुलिस को बुलवाकर माली को जेल भेजवा दिया।

माली विश्वनाथ यादव को के खिलाफ धारा 151 यानी शांति भंग की आशंका के तहत मामला दर्ज किया गया है। लेकिन खबरों के मीडिया में आने के बाद माली को रिहा कर दिया गया। वहीं माली के परिजनों ने एसडीएम के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।

गौरतलब है कि नेहा प्रकाश इससे पहले भी सुर्खियों में रह चुकी है। इससे पहले नेहा ने यहां के तत्कालीन डीएम के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया था जिसके चलते इनके खिलाफ कोई भी कार्यवाही करने से यहां के अधिकारी कतराते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+