लखनऊ: फरार चल रहा गैंगस्‍टर दिलीप बाफिला ग‍िरफ्तार, दर्ज हैं 17 मुकदमे

Lucknow News: लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में पुलिस गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे प्रापर्टी डीलर दिलीप बाफिला को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, गोमतीनगर पुलिस ने गैंगस्‍टर को सोमवार की दोपहर गिरफ्तार किया है। दिलीप के खिलाफ अलग-अलग थानों में 17 मुकदमे दर्ज हैं। बाफिला पर सोसाइटी बनाकर गलत तरीके से भूखंडों को बेचने और मूल सदस्यों को भूखंड न देने के आरोप लगते रहे हैं। पुलिस गैंगस्‍टर की संपत्ति का ब्‍यौरा तैयार कर रही है। कहा जा रहा है कि पुलिस गैंगस्‍टर द्वारा अवैध तरीके से बनाई गई संपत्ति को कुर्क करेगी। मामले की विवेचना गोमतीनगर इंस्पेक्टर धीरज सिंह कर रहे हैं। बता दें, दिलीप बाफिला इससे पहले भी जेल जा चुका है।

gangster dilip bafila arrested in lucknow

दिलीप के खिलाफ दर्ज हैं 17 मुकदमे

दिलीप सिंह मूल रूप से शक्तिनगर, इंदिरानगर का रहने वाला है। एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव ने बताया कि शहीद पथ सेक्टर-एक निवासी दिलीप सिंह बाफिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज था। द‍िलीप पर गैंगस्‍टर एक्‍ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। उसके खि‍लाफ राजधानी के कई थानाक्षेत्रों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को सूचना मिली कि दिलीप महानगर इलाके मे मौजूद है। मुखबिर की सूचना के आधार पर एसआई अतुल श्रीवास्तव और रणधीर ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

2007 में दर्ज हुआ था पहला मुकदमा

पुलिस के मुताबिक, साल 2007 में दिलीप बाफिला के खिलाफ पहला मुकदमा विकासनगर थाने में दर्ज हुआ था। इसके बाद चिनहट, गोमतीनगर, गोमतीनगर विस्तार में भी उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हुए। पुलिस का कहना है कि दिलीप के खिलाफ धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज हुए हैं। पुलिस का कहना कि आरोपों की पड़ताल की जा रही है। दो दिन पहले ही गोमती नगर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की थी। दिलीप का नाम भूमाफिया की ल‍िस्‍ट में डालने की तैयारी चल रही है। इसके लिए डीएम व लविप्रा उपाध्यक्ष अभिषेक प्रकाश ने राजस्व अभिलेखों में बाफिला का नाम दर्ज कराने की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+