UP News: लखनऊ में महिला चोरों का गैंग, बेखौफ होकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम, पूरी वारदात CCTV में कैद

UP News Gang of women thieves: राजधानी लखनऊ से महिला चोरों के गिरोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक घर में घुसकर बेखौफ होकर महिलाएं चोरी की वारदात को अंजाम देती हैं।

घर में चोरी करने के बाद सभी सामान बांधकर महिलाएं आसानी से वहां से फरार हो जाती हैं। इस दौरान घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी करने वाली महिलाओं का वीडियो रिकॉर्ड हो गया। अब वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। [Video अंत में है।]

gang-of-female-thieves-in-lucknow-entire-incident-captured-on-cctv

यह पूरा मामला बीते 7 जून का बताया जा रहा है। पूरा मामला राजधानी लखनऊ के राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र रश्मि खंड में स्थित एक मकान का है। बताया जा रहा है कि यहां पर स्वास्थ्य विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉक्टर संदीप गुलाटी अपने परिवार के साथ रहते हैं।

मौजूदा समय में डॉक्टर गुलाटी की तैनाती इटावा और अमेठी जनपद में हुई है। अमेठी और इटावा जनपद में तैनाती होने के चलते जॉइंट डायरेक्टर एक सप्ताह पहले अपने परिवार के सदस्यों के साथ लखनऊ से बाहर चले गए थे।

अब अपने परिवार के साथ डॉक्टर गुलाटी जब अपने घर वापस लौट कर आए तो उन्होंने देखा कि उनके घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। उसके बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखा तो पता चला कि 7 जून को उनके घर में महिलाओं ने चोरी की थी।

पूरा घर खंगाला और चुरा ले गई कीमती सामान
सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि करीब आधा दर्जन महिलाएं मुंह बांधकर उनके घर में प्रवेश की थीं। महिलाओं ने उनके घर में रखें सोने चांदी के जेवर और आने कीमती सामान को बेखौफ होकर तलाशती हैं। घर की तलाशी लेने के बाद महिलाएं सभी सामान को चुरा लेती हैं।

घर में रखे सामानों को बोरी में भरने के बाद सभी महिलाएं आसानी से वहां से फरार हो जाती हैं। महिलाओं के जाते समय कभी वीडियो सामने आया है। इस मामले में डॉक्टर गुलाटी द्वारा आशियाना थाना प्रभारी से लिखित शिकायत की गई।

देखें Video-

डॉक्टर गुलाटी द्वारा पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी दिया गया है। फिलहाल आशियाना थाना प्रभारी का कहना है कि इस मामले में टीम गठित करके जांच कराई जा रही है। देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिलाएं कबाड़ बिनने का काम करते हैं और रात में चोरी की घटना को अंजाम देती हैं। हालांकि अभी तक किसी भी महिला चोर की पहचान नहीं हो पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+