मासूम ने सवाल गलत किया तो टीचर ने उसका सिर फोड़ दिया

लखनऊ। स्कूल को शिक्षा का मंदिर कहा गया है लेकिन यूपी की राजधानी के एक स्कूल में एक शिक्षक ने मासूम बच्चे की इतनी पिटायी की कि उसका सिर फूट गया।

Furious teacher beaten a student to such an extent that his head was broken

लखनऊ के मड़ियांव इलाके में एक स्कूल जब बच्चे को टीचर ने ब्लैकबोर्ड पर लिखे सवाल को कापी करने के लिए कहा तो बच्चे ने उसे लिखने में कुछ गलती कर दी। जिसे देखकर टीचर ने अपना आपा खो दिया।

टीचर ने गुस्से में बच्चे को इतना पीटा कि उसका सिर फूट गया। आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल में भेजने की बजाए उसे स्कूल में ही बैठाये रखा। वहीं जब बच्चा घर आयो तो सिर से निकलते खून को देखकर जब घर वाले स्कूल के प्रधानाचार्य के पास पहुंचे तो प्रिंसिपल ने उनकी शिकायत को सुनना भी गंवारा नहीं समझा।

जब स्कूल प्रशासन ने किसी भी तरह की कार्यवाही करने से इनकार कर दिया तो मामले की शिकायत पुलिस और शिक्षा विभाग के पास पहुंचे। जब मामले ने बढ़ा तो अधिकारियों ने बच्चे के घर जाकर उनसे मामले को रफा-दफा कर दिया गया।

पुलिस ने स्कूल और टीचर के खिलाफ किसी भी तरह का मामला नहीं दर्ज किया। हालांकि बच्चे के परिवार औऱ स्कूल प्रबंधन ने बच्चे के इलाज का कराने की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+