अब गरीब बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में मिलेगा निशुल्क दाखिला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हर छात्र तक शिक्षा पहुंचाने के लिए अखिलेश सरकार ने अहम कदम उठाया है। शिक्षा के अधिकार के तहत अब निजी स्कूलों में छात्रों को दाखिला पाने का अधिकार होगा। इन प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क शिक्षा पाने के लिए 15 जून तक आवेदन करना होगा।

Now free admission for poor students in Private schools in Uttar Pradesh

इसके लिए हर जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी के पास छात्र या उनके परिजन आवेदन कर सकते हैं। छात्रों के आवेदन के बाद इसकी जांच की जाएगी और डीएम की अनुमति के बाद एक जुलाई तक प्राइवेट स्कूलों में छात्रों को दाखिला दिलाया जाएगा।

बेसिक शिक्षा सचिव आशीष कुमार गोयल ने शासनादेश जारी कर दिया है। आपको बता दें कि शिक्षा के अधिकार के तहत सभी स्कूलों में आठवीं तक हर कक्षा में 25 फीसदी सीटें गरीब बच्चों के लिए आरक्षिण होंगी। इन सीटों पर छात्रों को निशुल्क दाखिला दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+