भाजपा में शामिल हुए पूर्व IAS एके शर्मा, पीएम मोदी के पसंदीदा अफसरों में हैं शामिल

Former IAS officer AK Sharma joins BJP: लखनऊ। गुजरात कैडर के आईएएस अफसर अरविंद कुमार शर्मा (AK Sharma) भाजपा (BJP) में शामिल हो गए हैं। अरविंद कुमार शर्मा का रिटायरमेंट 2022 में होना था, लेकिन सोमवार को ही उन्होंने अचानक वीआरएस ले लिया। इसके बाद से ही उनके राजनीति में आने और भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। अरविंद कुमार शर्मा यूपी के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और बीजेपी यूपी के अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए हैं।

Former IAS officer AK Sharma joins BJP in Lucknow

कौन हैं अरविंद कुमार शर्मा?

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में 11 अप्रैल 1962 को जन्‍मे अरविंद कुमार शर्मा 1988 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस हैं। पिता का नाम शिवमूर्ति राय है। अरविंद ने पॉलिटिकल साइंस में फर्स्ट क्लास से मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अरविंद कुमार शर्मा का रिटायरमेंट 2022 में होना था, लेकिन सोमवार को ही उन्होंने अचानक वीआरएस ले लिया। अरविंद शर्मा ने पीएम मोदी के साथ सीएमओ से पीएमओ तक काम किया है। जब नरेंद्र मोदी गुजरात के सीएम थे, तब अरविंद शर्मा ने 2001 से लेकर 2013 तक उनके साथ मुख्‍यमंत्री कार्यालय में काम किया।

भाजपा में शामिल होने के बाद क्‍या बोले एके शर्मा

भाजपा में शामिल होने के बाद अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि वह पार्टी में शामिल होकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि देश में दल और पार्टियां बहुत हैं, वह किसी राजनीतिक दल से संबंधित नहीं हैं, फिर भी बीजेपी जैसी पार्टी का सदस्य बन गया हूं। ये काम सिर्फ मोदी जी और बीजेपी ही कर सकती है। बता दें, अरविंद कुमार शर्मा के अचानक वीआरएस लेने के फैसले के बाद उनके यूपी की राजनीति में आने की चर्चा होने लगी थी। सूत्रों के मुताबिक, मोदी के पसंदीदा अफसर अरविंद शर्मा को योगी सरकार में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+