'भाजपा करती है सत्ता का दुरुपयोग, संघ पैदा करता हैं समाज में बंटवारा', अखिलेश यादव ने कहा

'भाजपा करती है सत्ता का दुरुपयोग, संघ पैदा करता हैं समाज में बंटवारा', अखिलेश यादव ने कहा

लखनऊ, 14 जुलाई: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। अखिलेश यादव ने कहा, 'देश में दो सरकारें समानांतर काम कर रही हैं। एक सरकार का भाजपा नेतृत्व कर रही है और दूसरी समानांतर सरकार आरएसएस के नेतृत्व में अपना एजेण्डा लागू कराती है। भाजपा सरकार सत्ता का दुरुपयोग करती है और संघ समाज में बंटवारा पैदा करता है।' इन दो पाटों के बीच जनता और विपक्षी कार्यकर्ता समान रूप से पिस रहे है।

Former CM Akhilesh Yadav blame BJP government of misusing power

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, जिन पर कानून व्यवस्था सम्हालने की जिम्मेदारी है वही लगातार कानून का मजाक बना रहे हैं। न्याय देना तो दूर उल्टा अत्याचार कर रहे हैं। सत्ता के संरक्षण में पनप रहे अपराधियों ने पूरे प्रदेश में अपना आतंक मचा रखा है। दलित-वंचित और समाज के कमजोर वर्गों के ऊपर भाजपा राज में ज्यादा अत्याचार बढ़ गए हैं। जिला पंचायत और ब्लाक प्रमुख चुनावों में भाजपा ने सत्ता का जैसा खुला दुरूपयोग किया है वह शर्मनाक है। लोकतंत्र की निर्ममता से हत्या की गई है। चुनावों के दौरान समाजवादी प्रत्याशियों को नामांकन से जबरन रोका गया, मतदान के दौरान हिंसा हुई और प्रत्याशियों तथा समर्थकों का अपहरण तथा बंधक बनाने की निंदनीय घटनाएं सर्वविदित है।

कहा कि चुनावों में बड़े पैमाने पर धांधली के बाद भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न जारी है। विभिन्न जनपदों में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं पर बड़े पैमाने पर फर्जी मुकदमें लगा दिए गए हैं। अज्ञात में तमाम लोगों को नामजद किया जा रहा है। समाजवादी कार्यकर्ताओं और नेताओं का अन्य तरीकों से भी उत्पीड़न किया जा रहा है। घरों में रात में दबिश डालकर परिवारीजनों से अभद्रता की जा रही है। पुलिस कार्रवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता निर्मम पिटाई से घायल भी हुए हैं। भाजपा के अत्याचारों के सामने समाजवादी पार्टी झुकने वाली नहीं है।

लोकतंत्र को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। भाजपा विपक्ष को कुचलने और जनता की आवाज को दबाने में लगी है। आरएसएस भाजपाई दुष्प्रचार को हवा देने में सक्रिय है। अखिलेश यादव ने कहा कि अगला विधान सभा चुनाव 2022 लोकतंत्र को बचाने का चुनाव होगा। भाजपा लोकतंत्र के साथ छल करने पर तुली हुई है। समाजवादी पार्टी पूरी ताकत से सन् 2022 की चुनौती से निपटते हुए विजय पथ की ओर अग्रसर होगी। जनता भी समाजवादी पार्टी की सरकार चाहती है। भाजपा चाहे जितनी कलाबाजियां खा ले जनता भाजपा की सच्चाई से परिचित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+