भाजपा अफवाहों के सहारे फैलाती है झूठ, अखिलेश यादव ने कहा

भाजपा अफवाहों के सहारे फैलाती है झूठ, अखिलेश यादव ने कहा

लखनऊ, 30 जुलाई: सपा अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भाजपा पर अफवाहों के सहारे झूठ फैलाने का गंभीर आरोप लगाया है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की लोकतंत्र में जरा भी आस्था नहीं है। उसकी चाल है कि पूरा तंत्र ही लोक के हाथों से निकल जाए। उसकी मंशा है कि लोक पीछे रहे और तंत्र हावी रहे। लोकतंत्र खतरे में है। भाजपा के छल से लोकतंत्र को बचाने की दिशा में लोक की आवाज को कुचलने के प्रयासों पर प्रभावी रोक लगाने का काम समाजवादी पार्टी को करना है।

Former CM Akhilesh Yadav accuses BJP government of spreading lies

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा अफवाहों के सहारे झूठ फैलाती है। भाजपा समाजवादी पार्टी को बदनाम करने की रणनीति बनाने में जुटी हुई है। सोशल मीडिया पर उसका कुप्रचार तंत्र चलता रहता है। सोशल मीडिया में कई भाजपाई छद्म नेता समाजवादी पार्टी के समर्थक बनकर समाजवादी पार्टी के विरुद्ध अभद्र टिप्पणियां करते है और बेबुनियाद कुप्रचार करने की साजिशों में लगे रहते हैं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भाजपा की इन गतिविधियों से सावधान रहना है।

यह बातें अखिलेश यादव आज डा. राममनोहर लोहिया सभागार में बड़ी संख्या में एकत्र लोगों को सम्बोधित करते हुए कही। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का काम जनता को धोखा देना और धोखे में रखना है। साढ़े चार साल बीत गए और विधान सभा चुनावों में कुछ ही महीनें बचे हैं पर भाजपा कोई उपलब्धि नहीं बता सकती है। राज्य का विकास अवरूद्ध है। मंहगाई, बेरोजगारी, नौजवानों की जिंदगी में अंधेरा और किसानों के ऊपर तीन काले कृषि कानूनो की मार भाजपाराज की देन है।

उन्होंने कहा कि किसानों को लागत का डेढ़ गुना तो मिला नहीं। एमएसपी उसे मिलने वाली नहीं है, ऐसे में किसानों की आय 2022 तक दोगुना कैसे होगी? रसोई गैस के दाम एक हजार रुपए तक पहुंच गए हैं। समाजवादी सरकार में विकास सबके लिए था। समाजवादी पार्टी में सबका सम्मान है और सबके साथ न्याय होता है। यादव ने कहा है कि भाजपा राज में हो रही हत्याओं से उत्तर प्रदेश में भय व्याप्त हैं। जनता समाजवादी पार्टी की तरफ उम्मीद लगाए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+