BJP के पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह का निधन, सीएम योगी ने कहा- पार्टी ने एक समर्पित नेता खोया

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता, बलरामपुर (Balrampur) और गोंडा (Gonda) के पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह (Satyadev Singh) का बुधवार को निधन हो गया। पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सत्यदेव ने कोरोना को तो हरा दिया था, लेकिन आईसीयू से बाहर आने के बाद हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। हाल ही में सत्यदेव की पत्नी की कोरोना से मौत हुई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्यदेव सिंह के निधन पर दुख जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।

former bjp mp satyadev singh passes away

1977 में पहली बार सांसद चुने गए थे सत्यदेव सिंह

सत्यदेव सिंह 1977 में पहली बार गोंडा/बलरामपुर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय लोकदल के टिकट पर सांसद चुने गए थे। इसके बाद 1991 और 1996 में बीजेपी के सदस्य के रूप में बलरामपुर संसदीय सीट से लोकसभा के लिए चुने गए थे। वह 1980 से 1985 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे। वर्तमान में लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज में प्रबन्ध समिति के उपाध्यक्ष भी थे। सत्यदेव सिंह भाजपा केंद्रीय अनुशासन समिति के सदस्य भी थे।

अटल बिहारी वाजपेयी की कोर कमेटी में भी शामिल थे सत्यदेव

सत्यदेव सिंह अपनी सादगी और पारदर्शी राजनीति के कारण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कोर कमेटी तक में शामिल रहे थे। राम मंदिर आंदोलन में भी देवीपाटन मंडल से उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसी महीने सत्यदेव सिंह की पत्नी और जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी सरोजरानी सिंह का कोरोना के संक्रमण से निधन हो गया था। बताते हैं कि इसके बाद वह सदमे में थे। पिछले दिनों सत्यदेव सिंह की तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उन्हें मेदांता में एडमिट कराया गया था। कोरोना से ठीक होने के बाद उन्हें आईसीयू से निकाला गया था, लेकिन बुधवार की रात हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया।

सीएम योगी ने कहा- पार्टी ने एक समर्पित नेता खोया है

सत्यदेव सिंह के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, 'पूर्व सांसद एवं @BJP4India के समर्पित नेता श्री सत्यदेव सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उनके निधन से पार्टी ने विचारधारा के प्रति एक समर्पित नेता को खोया है। प्रभु श्री राम से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करता हूं। ॐ शांति!'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+