लखनऊ में पहली बार ईदगाह में महिलाओं ने अदा की नमाज
लखनऊ। ईद के मौके पर लखनऊ में ऐशबाग में ईदगाह पर पहली बार महिलाओं ने भी नमाज अदा किया है। ईदगाह पर महिलाओं के नमाज पढ़ने का भूमाता ब्रिगेड की तृप्ति देसाई ने स्वागत किया है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक बदलाव बताते हुए इसका स्वागत किया है।
देशभर में आज ईद की रौनक, राष्ट्रपति-पीएम ने दी बधाई

माना जा रहा है यह बड़ा फैसला मुंबई की हाजी अली दरगाह व शनि मंदिर में महिलाओं के प्रवेश निषेध के चलते लिया गया है। महिलाये लंबे समय से मंदिर और दरगाह में लंबे समय से अपनी बराबरी के अधिकार की मांग कर रही थी।
इस फैसले के बाद तृप्ति देसाई ने कहा कि यह पहली बार है जब महिलाओं को मस्जिद के अंदर प्रवेश दिया गया है। महिलायें वहां नमाज अदा कर रही है जोकि काफी खुशी की बात है। हमने यह आंदोलन शुरु किया था ताकि मुस्लिम महिलाओं को भी उनका हक मिल सका। हम महिलाओं के लिए समानता का अधिकार चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications