Video- सपा की जीत के जश्न में सड़क पर फायरिंग में एक बच्चें की मौत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों का ग्राम पंचायत के चुनाव में जीत के बाद जश्न में एक बच्चे की मौत हो गयी। मामला शामली के कैराना इलाके का है। VIDEO: ट्रेन पकड़ने के चक्कर में ट्रैक पर गिरा अधेड़, दर्दनाक मौत

कैराना ब्लॉक से सपा प्रत्याशी नफीसा की जीत के जश्न में उनके समर्थकों ने जमकर असलहों से फायरिंग की, जिसमें एक 7 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गयी।
जिस वक्त सपा कार्यकर्ता और नफीसा के समर्थक सड़कों पर जश्न मना रहे थे तभी वहां से गुजर रहे शमी नाम के बच्चे को गोली लग गयी, जिसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गयी।
वहीं शमी की मौत के बाद उसके परिजनों में जबरदस्त दुख और आक्रोश है, आक्रोशित परजिनों ने पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर जाम लगा दिया।












Click it and Unblock the Notifications