लखनऊ: चारबाग रेलवे स्टेशन परिसर में दो ATM में लगी आग, लाखों का कैश जलकर राख
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन में स्थित एक एटीएम बूथ में आग लगने से हड़कंप मच गया। धुएं का गुबार उठता देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि सुबह तड़के रेलवे स्टेशन पर स्थित पीएनबी और इंडियन बैंक के एटीएम आग की चपेट में आ गए। आग लगने से इंडियन बैंक की एटीएम मशीन भी जलकर राख हो गई। पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम भी आग की चपेट में आ गया। शार्ट सर्किट के चलते सुबह 6:40 पर आग लगी है।
Recommended Video

अग्निशमन अधिकारियों की मानें तो मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग को बुझाया। एटीएम बूथ में रखी एटीएम मशीन भी आग की चपेट में आ गई। बताया जाता है कि कैश चेस्ट भी आग की चपेट में आ गया है। आग लगने से कई लाख रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है। फिलहाल, बैंक अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है। गनीमत रही कि आग ने चारबाग रेलवे स्टेशन को चपेट में नहीं ले लिया वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
बैंक अधिकारियों की मानें तो सोमवार को ही एटीएम की सर्विस की गई थी। प्रथम दृष्ट्या आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। जीआरपी भी बैंक की ओर से नोट को लेकर रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। बता दें, चारबाग स्टेशन पर वर्षों पुरानी केबल लगी हैं। ऐसे में आग लगने का खतरा बना रहता है।












Click it and Unblock the Notifications